शिवपुरी जिला पंचायत के उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

शिवपुरी: जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित पढेरया ने शिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को एक पत्र लिखा, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव पर कई गंभीर आरोप लगाए। पढेरया ने कहा कि डीईओ शासन के आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं और जिला पंचायत के प्रतिनिधियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

पढेरया ने बताया कि छात्र हित से जुड़ी योजनाओं जैसे साइकिल वितरण, पुस्तक वितरण और आईसीटी लैब शुरू करने की जानकारी जिला पंचायत के लोगों को नहीं दी जाती। साथ ही, कई सालों से अनुपस्थित शिक्षकों को नियम के खिलाफ स्कूलों में भेजा जा रहा है। तबादले और प्राचार्यों की तैनाती में भ्रष्टाचार हो रहा है।

Next Post

फर्जी पेमेंट घोटाला के आरोपी ठेकेदार ने कोर्ट में सरेंडर किया

Thu Sep 18 , 2025
शिवपुरी: नगर पालिका में सड़कों की मरम्मत के नाम पर 16 लाख रुपये से अधिक के फर्जी पेमेंट घोटाला के मामले में लंबे समय से आरोपी ठेकेदार अर्पित शर्मा फरार चल रहा था। 10 हजार के ईनामी आरोपी ने आखिरकार शिवपुरी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने कोर्ट से […]

You May Like