
उमरिया। जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर कछरवार गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक 18 वर्षीय युवक उमरार और नदी में गिर गया जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं मौके पर गांव की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। दरअसल कछरवार गांव के मुख्य मार्ग की पुलिया बारिश में बह गई थी, जिस कारण एक स्टाप डेम के ऊपर से लोगों का आवागमन होता है इसी मार्ग से 18 वर्षीय युवक छोटू पिता बुद्धू बर्मन भी गुजर रहा था इस दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। नदी में बहाव तेज होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार रेस्क्यू टीम ने उसे ढूंढ निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। टीम ने छोटू के शव को नदी से बाहर निकाला। इस दौरान छोटू के परिजन भी मौके पर मौजूद थे।
