राष्ट्रध्वज हाथ में थामे लगाए NCC केडिट्स ने देशभक्ति के नारे

नर्मदापुरम। समेरिटन्स स्कूल के एनसीसी केडिट्स ने देश भक्ति का परिचय देते हुए हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर संस्था निदेशक डा आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत, खेल अधिकारी सचिन खंपरिया, एनसीसी मैनेजर प्रदीप यादव, सेकेंड अफसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव, केयर टेकर अधिकारी स्नेहा उपाध्याय, स्काउट अधिकारी लखन सोनी के नेतृत्व में संस्था परिसर से से रैली के रूप में तिरंगा यात्रा निकली, जो मालाखेड़ी चक्कर रोड, मार्केट होकर वापस संस्था पहुंची। पूरे रास्ते देश भक्ति के नारे गूंजे। एनसीसी केडिट्स ने नागरिकों को देश भक्ति के साथ राज्य शासन द्वारा चलाए स्वच्छ भारत और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। इस रैली में संस्था के स्काउट के बच्चे,छात्र छात्राएं, स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहे।

Next Post

गाड़ियों में तिरंगा लगाकर पहुंचे पुलिसकर्मी 

Thu Aug 14 , 2025
रायसेन। जिले में 14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कई तिरंगा यात्राएं निकाली गई नगर पालिका ने शहीद स्तंभ को विशेष रूप से सजाया।सागर तिराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमुना सेन और सीएमओ सुरेखा जाटव की उपस्थिति में विशाल तिरंगा लहराया गया शासकीय कार्यालयो और गांधी […]

You May Like