गाड़ियों में तिरंगा लगाकर पहुंचे पुलिसकर्मी 

रायसेन। जिले में 14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कई तिरंगा यात्राएं निकाली गई नगर पालिका ने शहीद स्तंभ को विशेष रूप से सजाया।सागर तिराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमुना सेन और सीएमओ सुरेखा जाटव की उपस्थिति में विशाल तिरंगा लहराया गया शासकीय कार्यालयो और गांधी प्रतिमा को विद्युत सज्जा से सजाया गया विकासखंड सांची के ग्राम सालेरा और सनखेड़ा में स्कूली छात्र-छात्राओं में रैली निकाली और इस दौरान हर-हर स्वच्छता और जल जीवन मिशन के बारे में जागरूकता फैलाई गई ग्राम मूरेल कला में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया मेरा तिरंगा मेरा अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों व्यापारियों और कर्मचारियों से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं अध्यापकों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Next Post

मध्यप्रदेश में डायल-112 बनेगा ‘वन-स्टॉप’ आपातकालीन नंबर पुलिस से लेकर स्वास्थ्य तक सभी सेवाएं एक साथ

Thu Aug 14 , 2025
इंदौर. मध्यप्रदेश में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत करते हुए डायल-112 को अब इंटीग्रेटेड, स्मार्ट और मल्टी-पर्पज आपातकालीन सेवा के रूप में शुरू किया जा रहा है. नई व्यवस्था में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया है, जिसमें डेटा एनालिटिक्स और रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. […]

You May Like

Play sound