शिवपुरी के एक गांव में जनप्रतिनिधियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

शिवपुरी: कोलारस जनपद की ग्राम पंचायत डेहरवारा में ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के न मिलने से त्रस्त हैं. यहां ग्रामीण आजादी के 78 वर्ष बाद भी बिजली, सड़क, पानी और शिक्षा सहित स्वास्थ्य जैसी मुलभूत समस्याओं को लेकर परेशान हैं. स्थानीय लोग सरपंच से लेकर सांसद तक को समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दे चुके हैं, लेकिन इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई. जिसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं चंदा करके डेहरवारा से खोंकर रेलवे स्टेशन तक रोड का निर्माण कराया है.

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश और विरोध प्रकट करने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, वीडियो में सत्ताधारी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ता भी नजर आ रहे हैं. ग्रामीण भाजपा सरकार को कोसते हुए नजर आए हैं. इसी क्रम में अब ग्रामीणों ने पूरे गांव में एक पर्चा चस्पा कर दिया है. जिसमें ग्राम पंचायत डेहरवारा में सरपंच के अलावा जनता के वोट से चुने हुए किसी भी जनप्रतिनिधि के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.

Next Post

'भारत को कोई डरा नहीं सकता', आसिम मुनीर की धमकी पर RSS नेता राम माधव का जवाब

Sat Aug 16 , 2025
राम माधव ने कहा- ‘पाकिस्तान की परमाणु धमकी भारत को प्रभावित नहीं कर सकती’, ट्रंप पर भी दिया बयान। नई दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता): आरएसएस नेता राम माधव ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की भारत के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि […]

You May Like