दक्षिण अफ्रीका ने 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

केप टाउन, 15 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार रात मपुमलंगा प्रांत के म्बोम्बेला स्टेडियम में रवांडा को 3-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।

थालेंटे मबाथा, ओसविन अपोलिस और एविडेंस माकगोपा के गोलों ने जीत सुनिश्चित की और 2010 में टूर्नामेंट की मेजबानी के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका को फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर वापस ला दिया। बेल्जियम के ह्यूगो ब्रूज द्वारा प्रशिक्षित, टीम ने 10 मैचों में 18 अंकों के साथ ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल किया और महाद्वीपीय प्रतिद्वंद्वी नाइजीरिया और आश्चर्यजनक दावेदार बेनिन से आगे रही।

यह दक्षिण अफ्रीका का चौथा विश्व कप है, इससे पहले 1998 और 2002 में भी वह विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुका है, और 2010 में भी उसे मेजबान के रूप में स्वतः ही जगह मिली थी।

दक्षिण अफ्रीका के खेल, कला और संस्कृति मंत्री गेटन मैकेंजी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनके क्वालीफाई करने से “पूरा देश खुशी से भर गया है।”

उन्होंने खिलाड़ियों की “दिली, अनुशासन और दृढ़ संकल्प” की सराहना की और इस उपलब्धि को “इस बात का एक सशक्त उदाहरण” बताया कि जब दक्षिण अफ्रीकी विश्वास करते हैं, एकजुट होते हैं और मिलकर लड़ते हैं तो क्या संभव है।

मैकेंज़ी ने कोच ब्रूज, उनके स्टाफ और दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल संघ की “सबसे बड़ी उम्मीदों पर खरा उतरने” के लिए भी प्रशंसा की।

 

Next Post

पडिक्कल और नायर की शानदार बल्लेबाजी से कर्नाटक ने सौराष्ट्र के खिलाफ 295/5 का स्कोर बनाया

Wed Oct 15 , 2025
राजकोट, 15 अक्टूबर (वार्ता) करुण नायर और देवदत्त पडिक्कल की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत कर्नाटक आज यहां सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के पहले दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गया। दोनों सलामी बल्लेबाजों निकिन जोस और कप्तान मयंक अग्रवाल के महज 26 रन पर आउट […]

You May Like