अशोकनगर: बड़े ओवर ब्रिज के नीचे कुरैशी समाज की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हुए, जिनमें एक को इलाज के लिए जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया।विवाद का मुख्य कारण समाज की जमीन पर अतिक्रमण था।
मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर स्मैक बेचने और अन्य गलत कार्य करने के आरोप लगाए। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।
स्थानीय निवासी रूकसाना कुरैशी ने बताया कि विवाद के दौरान उनके बेटे के सिर में चोट लगी और थाने में रिपोर्ट लिखाने पर सुनवाई नहीं हुई।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और सभी घायल सुरक्षित हैं।
