जबलपुर: मझगवां थाना अन्तर्गत खम्परिया खितौला मझगवां सिलौड़ी मेन रोड पर कारों में भिड़ंत हो गई, एक कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें पति पत्नी समेत मासूम घायल हो गई।पुलिस ने बताया कि निखिल जैन 35 वर्ष निवासी 103 ट्रीनटी राइज सेक्टर 1 ग्रेटर नोयडा उत्तरप्रदेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह साफ्टवेयर इंजीनियर है। कार क्रमांक यूपी 16 ईबी 8427 से अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल सिलौड़ी जिला कटनी जा रहा था.
रात लगभग 9-15 बजे खम्परिया खितौला मझगवां सिलौड़ी मेन रोड पर पहुॅचा तभी सामने से रांग साईड से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 जेड एल 6192 का चालक शराब के नशे की हालत में कार को तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी कार में टक्कर मार दिया जिससे उसके हाथ, पत्नी आकांक्षा जैन को गर्दन, कंधे तथा बेटी पाशर्वी 02 वर्ष को वायें हाथ के अंगूठे में चोट आई एवं उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है।
