बालाघाट:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई नि:शुल्क शव वाहन सेवा का लाभ अब बालाघाट जिले को भी मिल गया है। इस योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल में मृत्यु होने पर शव को नि:शुल्क घर या श्मशान तक पहुंचाया जाएगा।
सेवा के लिए 1080 पर कॉल कर वाहन मंगाया जा सकता है। यह सुविधा केवल शासकीय चिकित्सा संस्थानों में हुई मृत्यु के मामलों में ही उपलब्ध होगी। 31 जुलाई को शव वाहन की पूजा कर सेवा प्रारंभ की गई।
