इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को आठ विकेट से हराया

लंदन (वार्ता) सोफी एकल्सटन ( तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद ऐमी जोंस (नाबाद 46) , टैमी बोमॉन्ट (34) और नेट सायबर ब्रंट (नाबाद 21) रनों की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हरा दिया है।

144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए एमी जोन्स और टैमी बोमॉन्ट की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिय 54 रन जोड़े। 11वें ओवर में स्नेह राणा ने टैमी बोमॉन्ट को पगबाधा आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। बोमॉन्ट ने 35 गेंदों में 34 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी कप्तान नेट सायबर ब्रंट ने ऐमी जोंस के साथ पारी को संभाला। 19वें ओवर में बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय इंग्लैंड ने 18.4 ओवर में एक विकेट पर 102 रन बना लिये है। खेल फिर से शुरु होने पर इंग्लैंड को 24 ओवर में 115 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया। खेल शुरु होने के साथ ही इंग्लैंड ने अपना दूसरा विकेट नेट सायबर ब्रंट (21) को कांति गौड़ ने बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड ने 21 ओवर में दो विकेट पर 116 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया। एमी जोंस ने 57 गेंदों में (नाबाद 46)रनों की पारी खेली। सोफिया डंकली नौ रन बनाकर नाबाद रही। भारत की ओर से स्नेह राणा और कांति गौड़ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां इंग्लैंड ने वर्षा बाधित मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना (42) , दीप्ति शर्मा (नाबाद 30), हरलीन देओल (16) और अरुधंति रेड्डी(14) के योगदान से निर्धारित 29 ओवरों में आठ विकेट पर 143 रनों का स्कोर बनाया। इंग्लैंड की ओर से सोफी एकल्सटन ने तीन विकेट लिये। एमिली आरलट, लिंसी स्मिथ को दो-दो विकेट मिले। शार्लेट डीन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

कावड यात्रियों का जत्था बैजनाथ धाम के लिए निकला, 76 तीर्थयात्री गये

Sun Jul 20 , 2025
इटारसी। भगवान बैजनाथ धाम के लिए कावड़ यात्रा इटारसी से रवाना हुआ। सावन मास में हर वर्ष कितना इस वर्ष भी भगवान बैजनाथ धाम की कावड़ यात्रा इटारसी से शुभारंभ की गई। बैजनाथधाम कावड़ संघ के तत्वावधान में आयोजित यह कावड़ यात्रा पिछले 80 सालों से जारी है। सुल्तानगंज से […]

You May Like