जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा की तैयारियां शुरू, नगर निगम आयुक्त को सौंपा सहयोग का आवेदन

खंडवा। आगामी 8 अगस्त को ओंकारेश्वर से प्रारंभ होने वाली जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर यात्रा समिति ने नगर निगम प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रावण के महीने में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कावड़ लेकर खंडवा महादेवगढ़ पहुंचेंगे ओर मां नर्मदा का जल भोले बाबा को चढ़ाएंगे, कावड़ यात्रा को लेकर तैयारीया शुरू हो चुकी है। कावड़ यात्रा के संयोजक चाहत तोमर एवं सह संयोजक संकेत जोशी ने नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत को आवेदन सौंपकर यात्रा के दौरान स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

आवेदन में बताया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कावड़ यात्रा के रात्रि विश्राम स्थल पर चलित शौचालय, पानी का टैंकर, सफाई कर्मचारी एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के स्वच्छता अभियान की भावना को ध्यान में रखते हुए कावड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसी उद्देश्य से नगर निगम से सहयोग का अनुरोध किया गया है, जिससे यात्रा मार्ग एवं विश्राम स्थल पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनी रहे।

अनुरोध पत्र सोंपने के अवसर पर चाहत तोमर, संकेत जोशी, सोनू वाधवानी, कुश पालीवाल, हरीश आसवानी एवं आकाश दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। यात्रा समिति ने विश्वास जताया कि नगर निगम प्रशासन पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा, जिससे कावड़ यात्रा का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हो सके।

Next Post

विजय ने करूर हादसे के लिए पुलिस, द्रमुक सरकार को ठहराया जिम्मेदार, भगदड़ के पीड़ितों के लिए की स्मारक बनाने की घोषणा

Fri Jul 10 , 2026
चेन्नई, 10 जुलाई (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने पिछले वर्ष 27 सितंबर को हुए भीषण करूर भगदड़ हादसे के लिए शुक्रवार को सीधे तौर पर पुलिस और तत्कालीन द्रमुक सरकार को जिम्मेदार ठहराया। श्री विजय ने पीड़ितों के सम्मान में एक स्मारक के निर्माण की घोषणा की। […]

You May Like