प्रेमी की गोद में सिर रख लेटी थी प्रेमिका, तभी प्रेमी ने घोंट दिया गला

मुरैना: नगरा थाना इलाके में 17 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 माह बाद खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी गोलू उर्फ ब्रजेश राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर राजस्थान के दौसा ले गया। वहां सुनसान जगह पर हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में दबाया दिया। 3 माह के बाद अपनी शादी के लिये गांव लौटने पर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 22 मार्च 2026 को उसकी सगाई किसी दूसरी युवती के साथ तय हो गयी थी। इसका पता चलते ही प्रेमिका ने उससे शादी करने का दबाव बनाया। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि दोनों घर से भागकर शादी करेंगे। 28 मार्च को वह प्रेमिका को लेकर घर से भाग गया।आरोपी राजस्थान के भीलवाड़ा में नौकरी करता था।

वह प्रेमिका को ट्रेन से लेकर निकला, लेकिन भीलवाड़ा जाने के बजाय दौसा स्टेशन पर उतर गया। वहां से उसे सुनसान इलाके में ले गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वहां शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब प्रेमिका भरोसा कर उसकी गोद में सिर रखकर लेट गई तो उसने उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी शव को कंधे पर उठाकर करीब 100 मीटर दूर बने सेफ्टी टैंक तक ले गया। वहां शव को फेंक कर मिट्टी, ईंट और पत्थरों से ढंक दिया। जल्दबाजी में मृतका का बैग और चप्पल वहीं छूट गए। इसके बाद वह अगले दिन गांव लौट आया।

Next Post

स्वर्ण रेखा नदी के प्रकरण पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई

Wed Jul 8 , 2026
ग्वालियर: आज बुधवार, 8 जुलाई को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ग्वालियर खंडपीठ में एक बार फिर ग्वालियर शहर के बीच से होकर बहने वाली स्वर्ण रेखा नदी के प्रकरण में सुनवाई होगी। ज्ञात रहे कि एक लंबी अवधि के बाद यह सुनबाई हो रही है। प्रकरण डिवीजन बेंच में 40 […]

You May Like