इंदौर: राज्य साइबर सेल इंदौर की टीम ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी को राजस्थान के निम्बाहेड़ा से गिरफ्तार किया है.फरियादिया ने जनवरी 2019 में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके मोबाइल नंबर पर अश्लील वीडियो भेजे थे. तकनीकी विश्लेषण के बाद पता चला कि अपराधी अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से संचालित व्हाट्सएप के जरिए यह हरकत कर रहा था.
निरीक्षक सुरेंद्र वास्कले के नेतृत्व में लगातार तलाश के बाद टीम ने आरोपी को दबोचा. पुलिस के अनुसार, आरोपी अपराध के बाद सामान्य जीवन जीते हुए होटलों में काम कर रहा था और जगह-जगह ठिकाने बदलता रहा. उसके खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज है, पुलिस उससे पुछताछ कर रही है.
