गुढ़ में सबसे ज्यादा और जवा में सबसे कम हुई वर्षा

रीवा। जिले में दो दिन तक रूक-रूक कर बारिश होने से जल स्तर बढ़ा है. हालाकि मऊगंज के अपेक्षा जिले में कम वर्षा दर्ज की गई. जवा तहसील में जहा कम वर्षा हुई है. वही गुढ़ और हुजूर तहसील में सबसे ज्यादा वर्षा हुई है.

जिले में एक जून से अब तक 722.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में 25 अगस्त को 28.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दिन सर्वाधिक 67 मिली मीटर वर्षा गुढ़ तहसील में तथा 58 मिली मीटर वर्षा हुजूर तहसील में दर्ज की गई. एक जून से अब तक तहसील हुजूर में 1010.8 मिली मीटर, रायपुर कर्चुलियान में 726.5 मिली मीटर, गुढ़ में 1095 मिली मीटर, सिरमौर में 615.8 मिली मीटर, त्योंथर में 569 मिली मीटर, सेमरिया में 629 मिली मीटर, मनगवां में 665 मिली मीटर तथा जवा में 470 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. गतवर्ष इसी अवधि में 413.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले की औसत वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है.

मऊगंज में अब तक 1349.4 मिली मीटर वर्षा

मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 1349.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 1203.8 मिली मीटर, हनुमना में 1496.4 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 1347.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 735.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले में पिछले 24 घण्टों के दौरान 104.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. पिछले 24 घण्टों के दौरान तहसील मऊगंज में 27.4 मिली मीटर, हनुमना में 36 मिली मीटर तथा नईगढ़ी में 41 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई.

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, मंदिर समिति ने किया सम्मान

Tue Aug 26 , 2025
उज्जैन। प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव ने सोमवार को श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भक्तों ने उनका स्वागत किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से उपप्रशासक एस.एन. सोनी ने बाबा रामदेव का सम्मान एवं स्वागत किया। दर्शन के दौरान बाबा रामदेव […]

You May Like