रीवा: सेमरिया-रीवा मार्ग पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। भारत ट्रेवल्स की यात्री बस अचानक नाले में पलट गई, जिसमें दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे में ज्यादातर घायल छात्र-छात्राएं बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने सामने से आ रही बोलेरो को बचाने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।
