अमेरिका ने क्यूबा के 11 सत्ताधारी नेताओं और तीन सरकारी संस्थाओं पर लगाए नये प्रतिबंध

वाशिंगटन, 19 मई (वार्ता) अमेरिका ने क्यूबा के 11 सत्ताधारी नेताओं और तीन सरकारी संगठनों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें क्यूबा के सुरक्षा तंत्र से जुड़े सरकारी अधिकारी और सैन्य अधिकारी शामिल हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार से जुड़े उन लोगों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं जो क्यूबा की जनता का दमन कर रहे हैं और पश्चिमी गोलार्ध में शत्रुतापूर्ण गतिविधियों का समर्थन कर रहे हैं। अमेरिका के इस कदम से दमनकारी नीतियों और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे के आरोपों को लेकर हवाना पर दबाव और बढ़ गया है।

इन उपायों की घोषणा करते हुए ट्रंप प्रशासन ने कहा कि यह कार्रवाई क्यूबा सरकार की अवैध संपत्तियों तक पहुंच को सीमित करने, क्यूबा में लोकतंत्र और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और सरकार को भौतिक सहायता प्रदान करने वालों को जवाबदेह ठहराने के व्यापक अभियान का हिस्सा है।

अमेरिकी बयान में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि क्यूबा “पश्चिमी गोलार्ध सहित शत्रु देशों, अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों और दुर्भावनापूर्ण तत्वों द्वारा अमेरिका को दिए जा रहे खतरों से निपटने के अमेरिकी प्रयासों को विफल करने की कोशिश कर रहा है।”

श्री रूबियो ने कहा कि यह कार्रवाई राष्ट्रपति ट्रम्प के एक मई, 2026 के कार्यकारी आदेश 14404 के तहत की गई है, और ये प्रतिबंध क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार द्वारा उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर खतरों से निपटने और सरकार तथा उसे भौतिक सहायता प्रदान करने वालों को जवाबदेह ठहराने के ट्रम्प प्रशासन के व्यापक अभियान को आगे बढ़ाते हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार से जुड़े तत्व, जैसे कि आज नामित किए गए लोग, क्यूबा के लोगों की पीड़ा, गिरती हुई क्यूबा की अर्थव्यवस्था और विदेशी खुफिया, सैन्य और आतंकी अभियानों के लिए क्यूबा के शोषण के लिए ज़िम्मेदार हैं।

Next Post

नक्सल मुक्त करने के बाद अब विकास और त्वरित न्याय व्यवस्था पर ध्यान : शाह

Tue May 19 , 2026
जगदलपुर/रायपुर, 19 मई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को यहां कहा कि देश के नक्सल मुक्त होने का ऐतिहासिक लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुरक्षा बलों की बहादुरी और केंद्र तथा राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से संभव हो पाया है। श्री शाह ने छत्तीसगढ़ के […]

You May Like