राजस्थान सरकार पदक जीतने वाले 50 खिलाड़ियों की कनिष्ठ सहायक के पद पर करेगी नियुक्ति

जयपुर, 18 जून (वार्ता) राजस्थान सरकार राष्ट्रीय चैपियनशिप और पैरा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले 50 खिलाड़ियों की कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति करेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और पैरा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले 50 खिलाड़ियों को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति दिये जाने एवं इन्हें माध्यमिक शिक्षा विभाग आवंटित किये जाने की मंजूरी दे दी है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय चैम्पियनशिप एवं पैरा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले इन 50 खिलाड़ियों को जांच एवं परीक्षण उपरांत नियुक्ति के योग्य पाया गया है। मुख्यमंत्री ने इन 50 खिलाड़ियों को नियुक्ति प्रदान करने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। शीघ्र ही इन्हें माध्यमिक शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पदों पर पदस्थापित किया जाएगा। उनके इस निर्णय से प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं प्रदेश में खेलों के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

.....

Next Post

शुक्रवार को होगा नीरज चोपड़ा के भाग्य का फैसला

Thu Jun 18 , 2026
दोहा, 18 जून (वार्ता) इस वर्ष के डायमंड लीग एथलेटिक्स सीज़न का सातवां चरण शुक्रवार (19 जून) को दोहा, कतर में एक री-शेड्यूल की गई मीट के साथ शुरू होगा। दोहा में भारत के टोक्यो 2020 ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो), डोमिनिकन रिपब्लिक की पेरिस 2024 की 400 मीटर […]

You May Like