ग्वालियर :भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी म प्र ने अपना राज्य सम्मेलन डबरा में 29 से 31 अगस्त तक करने का निर्णय लिया है। सम्मेलन में देशभर के बड़े वामपंथी नेता आएंगे। सम्मेलन की तैयारी के लिए जिला ग्वालियर की पार्टी इकाई द्वारा बैठकें शुरू कर दी गई हैं। पार्टी के राज्य सम्मेलन के प्रथम दिन 29 अगस्त को डबरा में जन रैली निकालकर पार्टी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी।
इसी संदर्भ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी डबरा नगर कमेटी का सम्मेलन बालाजी गार्डन में हुआ।सम्मेलन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सहायक सचिव हरिद्वार सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सत्यम पांडे, संजीव राजपूत, कौशल शर्मा, जनक राठौर, राज्य परिषद सदस्य अशोक पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में निर्वाचित सरकारें गरीब मेहनतकश जनता को अपने लुभावने नारों एवं घोषणाओं के मायाजाल में फंसा कर बनती हैं, किंतु उनकी समस्याओं का समाधान न करते हुए देश के पूंजीपतियों का भला करते हैं। गरीब गरीब हो रहा है अमीर और अमीर होता जा रहा है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, इन सब समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी को मजबूत किया जाना आवश्यक है
