नाला निर्माण कार्य धीमा होने से बढ़ी परेशानी

आष्टा। शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में नाला निर्माण की धीमी गति से स्थानीय लोग परेशान हैं. हल्की बारिश में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, और हाल ही में नाले के मलबे के गिरने से एक युवक को लोगों ने बचाया. घटना तब हुई जब नाला निर्माण के दौरान मलबा गिर गया. गनीमत रही कि युवक को समय रहते मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई. नपा बुधवारा क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए रेंज ऑफिस के पास से पार्वती पुल तक एक बड़ा नाला बनवा रही है. पूर्व पार्षद इदरीश मंसूरी ने बताया कि काम शुरुआत से ही धीमी गति से चल रहा है. उन्होंने आशंका जताई कि यदि यही स्थिति रही तो बारिश में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. मंसूरी ने यह भी बताया कि निर्माण सामग्री सड़क पर पड़ी होने के कारण बार-बार ट्रैफिक जाम हो रहा है.

 

Next Post

सलकनपुर देवीधाम में तेंदुए की दस्तक: बुजुर्ग साधु की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट, बढ़ाई गई निगरानी

Tue Jun 30 , 2026
रेहटी। सलकनपुर देवीधाम क्षेत्र में हाल ही में हुई एक बुजुर्ग साधु की मौत तथा मंदिर परिसर और सीढिय़ों पर तेंदुए एवं उसके शावकों की गतिविधियों के बाद वन विभाग और प्रशासन सक्रिय हो गया है. दुकानदारों एवं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सचेत किया जा रहा है. जानकारी के […]

You May Like