ग्वालियर:मध्यप्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार को लोकल बॉडी में समन्वय एवं निगरानी की जिम्मेदारी दी है। जनसेवी एवं जुझारू छवि के जननेता डॉ. सतीश सिकरवार लगातार दूसरी बार ग्वालियर पूर्व सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं।
डॉ. सतीश सिकरवार के यह कमान संभालने से आने वाले समय में प्रदेश की विभिन्न लोकल बॉडीज जैसे नगर निगम, नपा व नगर परिषदों में कांग्रेस पार्टी की स्थिति और अधिक मजबूत होगी व मध्यप्रदेश के निकायों में पार्टी अलग स्वरूप में दिखेगी। सतीश को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से उनके समर्थकों में हर्ष है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार माना है।
