वाशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप; मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की सुरक्षा बढ़ाई गई

वाशिंगटन, 19 मार्च (वार्ता) अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी स्थित एक प्रमुख सैन्य बेस ‘फोर्ट मैकनेयर’ के ऊपर कई अज्ञात ड्रोन देखे जाने के बाद अमेरिकी सुरक्षा हलकों में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद व्हाइट हाउस में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई और सुरक्षा उपायों को कड़ा कर दिया गया है।

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, इसी सैन्य बेस पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का निवास स्थान भी है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पिछले 10 दिनों के भीतर एक ही रात में कई ड्रोन देखे गए। ये ड्रोन कहां से आए, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। ड्रोन दिखने के बाद प्रशासन ने सर्वश्री रूबियो और हेगसेथ को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर भेजने पर विचार किया था, हालांकि फिलहाल दोनों अपने वर्तमान आवास पर ही बने हुए हैं।

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 28 फरवरी से ईरान पर शुरू हुए अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद से अमेरिकी सेना “हाई अलर्ट” पर है। इस घटना के बाद अलर्ट स्तर को और अधिक बढ़ा दिया गया है।

पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने रक्षा मंत्री हेगसेथ की सुरक्षा और उनकी आवाजाही पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए इसे “अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना” बताया।

 

Next Post

नशे में ट्रक चालक ने तोड़ी ब्रिज की रेलिंग,हादसा टला

Thu Mar 19 , 2026
बेगमगंज। सुमेर में एक बड़ा हादसा टल गया, जहां खाद से भरा एक ट्रक चालक की लापरवाही के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना ग्राम सुमेर के आगे फ्लाईओवर ब्रिज की है, जहां विदिशा से बेगमगंज की ओर आ रहा […]

You May Like