बर्लिन (वार्ता) भारतीय घुड़सवार अनुष अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी में जुबिलामस्टर्नियर हॉफगेइसमार ओपन 2025 में ड्रेसेज स्पर्धा जीत ली है।
रविवार को हुये मुकाबले में अनुष अग्रवाल ने 69.891 प्रतिशत अंक हासिल कर छह सदस्यीय वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। पिया पियोत्रोव्स्की और कैथरीना हेमर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
अनुष की यह जीत इसलिये विशेष है क्योंकि उन्होंने इसे सात वर्षीय घोड़ी फ्लोरियाना के साथ हुई है और जिस पर वह केवल दूसरी बार प्रतियोगिता में सवार थे।
स्पर्धा जीतने के बाद अनुष ने कहा, “मुझे फ्लोरियाना पर बहुत गर्व है। यह उसकी दूसरी एस प्रतियोगिता थी और उसने अपनी उम्र से कहीं ज़्यादा परिपक्वता के साथ इसे संभाला। यहाँ जीतना हम दोनों के लिए एक खास पल है।”
