सगे भाईयों ने लूटे थे 19 लाख

जबलपुर। विजय नगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी में बुधवार को हुई 19 लाख की लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। लुटेरे कोई और नहीं बल्कि सगे भाई हैं। पुलिस लुटेरों तक मास्क के जरिए पहुंची और दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से छीने हुये रूपयों में से नगद 14 लाख 71 हजार 490 रुपये, घटना में प्रयुक्त एक्सिस, चाईना फोल्डिंग राॅड एवं 2 मोबाईल जप्त कर लिया है। इसका खुलासा शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता ने किया।

विदित हो कि विजय नगर थाने में विकास साहू 36 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह सतीश केशरवानी की अनाज की एम एल जी सैल्स (फर्म) कृषि उपज मंडी विजय नगर स्थित दुकान नंबर जी-40 में करीब 12 सालों से मुनीम का काम करता है। फर्म का बैक खाता एचडीएफसी बैक विजयनगर में है। बुधवार दोपहर लगभग 02.45 बजे कृषि उपज मंडी स्थित फर्म की दुकान में उसकेे मालिक द्वारा उसे 19 लाख रूपये का एच डी एफ सी बैक शाखा विजयनगर का चैक बैक से नगद राशि लेकर आने के लिये दिया था। राशि निकालने के बाद लौटते वक़्त राड मारकर 19 लाख लूट लिए गए थे।

ऐसे मिला क्लू, मेडिकल स्टोर्स से आरोपी तक पहुंचे

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, फुटेजों के आधार पर आरोपियो के आने जाने के मार्ग में लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, सभी फुटेजों में आरोपी मास्क लगाये हुये थे जिसके सम्बंध में पतासाजी करते हुये मेडिकल स्टोर्स में लगे सीसीटीव्हीं फुटेज भी खंगाले गये, मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये मोहित मनवानी उर्फ राहुल पिता अनिल मनवानी 26 वर्ष, उसके छोटे भाई ऋषि मनवानी 18 वर्ष दोनों निवासी गोल्डन टाउन कॉलोनी ग्रीनसिटी थाना माढ़ोताल को गिरफ्तार किया गया।

बची राशि बैंक में जमा कर किए भुगतान

आरोपी भाईयों ने शेष राशि जिसे बैंक में जमा कर कई प्रकार के भुगतान किये गये जिसके संबंध में अनुसंधान कर बरामदगी के प्रयास जारी है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Next Post

चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Fri Nov 21 , 2025
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और त्वरित कार्यप्रणाली से यात्रियों का भरोसा जीता है। विगत गुरुवार को रेल मदद 139 पर प्राप्त सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 12141 पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच S2 की बर्थ सं. 41 पर यात्रा कर रही […]

You May Like