थाना सनावद एवं थाना गोगावां पुलिस ने मुक्त कराए 18 गौवंश, 3 पिकअप किए जब्त

खरगोन। जिले के अलग-अलग रास्तों से गौवंश की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। थाना सनावद पर पुलिस ने 02 पिकअप वाहनों से 10 और थाना गोगावां पुलिस ने 01 पिकअप से 8 को मुक्त कराया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना सनावद पर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाने के सामने नाकाबंदी की गई। इसी दौरान पिकअप क्रमांक एमपी 11जी 0852 एवं एमपी 13 झेड आर 6104 को रोका गया। तलाशी लेने पर इनमें क्रुरतापूर्वक 10 गौवंश भरे पाए गए। वाहन में सवार मनीष पिता मदनलाल चौहान निवासी कोडिया खाल, सुमित पिता बंशीलाल बलखड एवं बिजेन्द्र उर्फ बिजू पिता बंशीलाल निवासी बलखड के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पिकअप वाहन जब्त किए गए।

इसी तरह थाना गोगावां पुलिस ने ग्राम टेमा बेहरामपुर में पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 10 झेड सी 0542 की तलाशी ली। वाहन में क्रुरतापूर्वक भरे हुए 08 अवैध गौवंश मिले। मौके से फरार आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

Next Post

Jio और NHAI में करार - नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट

Tue Dec 2 , 2025
• दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी • एसएमएस, व्हाट्सएप और हाई-प्रायोरिटी कॉल के जरिए यात्रियों तक पहुंचेगा अलर्ट   *नई दिल्ली, 02 दिसंबर, 2025:* राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और यात्रा अनुभव को अधिक सुगम बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।