कड़ाके की ठंड में सार्वजनिक स्थल पर अलाव लगाया

सारनी:नगर पालिका परिषद सारनी की पहल,प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जलाए जा रहे अलाव, राहत महसूस कर रहे राहगीर सारनी। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप और तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए जिला कलेक्टर बैतूल के निर्देश पर नगर पालिका परिषद सारनी सक्रिय हो गई है। आमजन को ठिठुरन से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगरपालिका ने शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि बस स्टैंड, अस्पताल परिसर, आश्रय स्थलों सहित उन स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं जहाँ लोगों का आना–जाना और रुकना अधिक होता है। उन्होंने कहा कि “नगरवासियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए ठंड के इस मौसम में आवश्यकतानुसार सभी स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।”
सेनेटरी इंस्पेक्टर के.के. भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि सारनी, शोभापुर और पाथाखेड़ा क्षेत्र के 10 प्रमुख स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाए जा रहे हैं, जिनका राहगीरों और स्थानीय नागरिकों द्वारा निरंतर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका के सभी सुपरवाइजरों को अलाव हेतु पर्याप्त मात्रा में लकड़ी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ठंड के दौरान किसी भी स्थान पर अलाव बुझने की स्थिति न बने।नगर पालिका की इस पहल से स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और मजदूर वर्ग को ठिठुरन भरी सर्द रातों में राहत मिल रही है और लोग नगरपालिका की त्वरित व्यवस्था की सराहना कर रहे हैं।

Next Post

नीलम पार्क में गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर गैस पीड़ित संगठनों ने आक्रोश जताते हुए एंडरसन का पुतला फूंका

Tue Dec 2 , 2025
भोपाल: गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर बुधवार को नीलम पार्क में गैस पीड़ित संगठनों ने सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान संगठनों ने एंडरसन का पुतला जलाकर अपनी नाराज़गी व्यक्त की।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 41 साल बाद भी गैस पीड़ितों को न्याय, […]

You May Like