भोपाल: गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर बुधवार को नीलम पार्क में गैस पीड़ित संगठनों ने सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान संगठनों ने एंडरसन का पुतला जलाकर अपनी नाराज़गी व्यक्त की।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 41 साल बाद भी गैस पीड़ितों को न्याय, उचित मुआवजा और बेहतर इलाज नहीं मिल पाया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अब तक अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में लापरवाही बरती है।गैस पीड़ितों ने मांग की कि सभी प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जाए और लंबित मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएँ, वृद्ध तथा गैस हादसे से प्रभावित लोग शामिल हुए। उन्होंने हाथों में तख्तियाँ लेकर सरकार से जिम्मेदारियों के निर्वहन की अपील की।
