चावल नरम, गेहूं-चीनी मजबूत, खाद्य तेलों-दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत दाम घट गये जबकि गेहूं की कीमतों में तेजी रही। चीनी में भी मजबूती दर्ज की गयी। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 89 रुपये घटकर 3,759 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 11 रुपये चढ़कर 2,859.13 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोला गया। आटे के दाम में भी 31 रुपये की मजबूती रही और यह 3,334.63 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। सरसों तेल औसतन 70 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल की कीमत 27 रुपये और पाम ऑयल की 40 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंगफली तेल 15 रुपये और सूरजमुखी तेल 12 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। वनस्पति में सात रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।
दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 72 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गयी। चना दाल भी 72 रुपये सस्ती हुई। मूंग दाल में तकरीबन छह रुपये और मसूर दाल में 55 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी रही। वहीं, उड़द दाल में आठ रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आज तेजी रही। गुड़ की औसत कीमत 18 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी करीब 19 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

फ्लाई91 सितंबर की बुकिंग पर सुविधा शुल्क माफ करेगी

Sat Sep 13 , 2025
पणजी, 13 सितंबर (वार्ता) क्षेत्रीय विमान सेवा कंपनी फ्लाई91 ने सितंबर महीने में उसकी वेबसाइट से करायी गयी सभी बुकिंग पर सुविधा शुल्क माफ करने की घोषणा की है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि इस ऑफर में यात्रा की तारीख को लेकर कोई बंदिश नहीं होगी और 30 सितंबर […]

You May Like