मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

० मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन, उत्साह एवं हर्षोल्लाष पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

नवभारत न्यूज

सीधी २७ जनवरी। प्रदेश के साथ-साथ आज सीधी जिले में भी गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ परम्परागत एवं गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मुख्य समारोह छत्रसाल स्टेडियम पर आयोजित किया गया जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान का गायन हुआ। तत्पश्चात् प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा भी उनके साथ रहे। प्रभारी मंत्री द्वारा समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे नील गगन में छोड़े गये।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा वीर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। रक्षित निरीक्षक वीरेन्द्र कुमरे रक्षित केन्द्र सीधी के कमाण्ड में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड के उप कमाण्डर प्लाटून कमाण्डर मयंक तिवारी होमगार्ड लाइन सीधी रहे। इसमें उपनिरीक्षक गया प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में ९वीं वाहिनी विसबल सी सीधी, उप निरीक्षक तरुण कुमार बेडिय़ा के नेतृत्व में रक्षित केन्द्र सीधी, प्लाटून कमांडर चंद्रकांत तिवारी के नेतृत्व में जिला होमगार्ड, उप निरीक्षक सुश्री पूनम सिंह के नेतृत्व में महिला प्लाटून जिला बल सीधी, सुंदरम सिंह के नेतृत्व में सीनियर एनसीसी पीएम कालेज ऑफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय, अमितेन्द्र अग्निहोत्री के नेतृत्व में जूनियर एनसीसी उत्कृष्ट विद्यालय सीधी, उधव प्रताप सिंह के नेतृत्व में एनसीसी गणेश सीनियर सेकेण्डरी स्कूल पडऱा, यशराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एकलव्य पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल हडबड़ो, सुश्री दिया अवधिया के नेतृत्व में सीएम राइज स्कूल सीधी, अर्जुन सिंह चौहान के नेतृत्व में गुरुकुल पब्लिक स्कूल मड़रिया, अंश प्रताप सिंह सेंगर के नेतृत्व में आचार्या पब्लिक स्कूल पड़ैनिया, सुश्री दुर्गा सेन के नेतृत्व में शासकीय आदर्श कन्या हाईस्कूल सीधी, अभिमन्यु प्रजापति के नेतृत्व में शाउमावि क्रमांक २, ऋषभ सिंह के नेतृत्व में सरस्वती उमावि मड़रिया, अम्बिकेश पाठक के नेतृत्व में महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल सीधी, सुश्री श्रुति तिवारी के नेतृत्व में शौर्य दल, धु्रव के नेतृत्व में रैसबीन सिटी स्कूल पडऱा, अमित वर्मा के नेतृत्व में ज्योति हायर सेकेण्ड्री स्कूल पटेल पुल तथा पुलिस बैंड दल सीधी द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक पीटी ड्रिल का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़रिया, आचार्या पब्लिक स्कूल सीधी, सीएम राईज कन्या उ.मा.वि. सीधी, गुरूकुल पब्लिक स्कूल सीधी, गणेण उ.मा.वि.पडऱा एवं एकलब्य उ.मा.वि. सीधी के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। गांधी हाईस्कूल के बैण्ड दल द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। इसके उपरांत जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल, सांसद डॉ.राजेश मिश्रा एवं विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व डॉ.संजीव कुमार त्रिपाठी प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल करमाई एवं वीरेन्द्र सिंह बघेल प्राचार्य हाईस्कूल अमेढिया द्वारा निभाया गया।

००

विभिन्न विभागों की प्रदर्शित की गई झांकियां

जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विकास को दर्शाती विभिन्न विभागों द्वारा झांकिया प्रदर्शित की गयी। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, कृषि कल्याण विभाग, जिला पंचायत विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, आजीविका मिशन जिला सीधी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं नगर पालिका सीधी की झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

००

वन मंडल की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीधी जिले में आयोजित मुख्य समारोह में सीधी वन मण्डल की थीम च्च्वनों से सामाजिक सशक्तिकरणच्च् पर आधारित झांकी के लिये वन विभाग की टीम को प्रथम पुरस्कार मुख्य अतिथि प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा प्रदान किया गया।

००

पुरस्कारों की श्रृंखला में सर्वोत्तम परेड सीनियर का प्रथम पुरस्कार महिला प्लाटून जिला बल सीधी को, द्वितीय स्थान में सीनियर एनसीसी पीएम कालेज ऑफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय को एवं तीसरे स्थान पर रक्षित केन्द्र सीधी को पुरस्कार दिया गया। सर्वोत्तम परेड जूनियर का प्रथम पुरस्कार एकलव्य पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल हडबड़ो को, द्वितीय स्थान में जूनियर एनसीसी उत्कृष्ट विद्यालय सीधी को एवं तीसरे स्थान पर एनसीसी गणेश सीनियर सेकेण्डरी स्कूल पडऱा को पुरस्कार दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रथम पुरस्कार गणेश हायर सेकेण्डरी स्कूल सीधी को, द्वितीय पुरस्कार एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी को तथा तृतीय पुरस्कार गुरूकुल पब्लिक स्कूल सीधी को दिया गया। झाकियों के प्रभावी प्रस्तुतीकरण की श्रृंखला में पहला पुरस्कार वन विभाग सीधी को, दूसरा पुरस्कार महिला एवं बाल विकास विभाग सीधी को एवं तीसरा पुरस्कार कृषि कल्याण विभाग सीधी को प्रदान किया गया। गांधी विद्यालय के बैण्ड दल को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

००

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, जनपद अध्यक्ष सीधी धर्मेन्द्र सिंह परिहार, उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुश्री पूजा सिंह कुशराम, प्रदीप शुक्ला, पार्षद श्रीमती पूनम सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों और सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक के साथ नगर के आमजन एवं विद्यालयीन तथा महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उपस्थित थे।

०००००००००००

Next Post

हार की डर से बौखलाई भाजपा यमुना में छुड़वा रही जहरीला पानी: आतिशी

Mon Jan 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी ऐतिहासिक हार करीब देखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बौखला गई है और हरियाणा सरकार के जरिए अमोनिया युक्त जहरीला पानी यमुना नदी में छुड़वा रही है। सुश्री आतिशी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा […]

You May Like