मऊगंज कॉलेज में तैनात चपरासी की पेड़ से लटकी मिली लाश

रीवा, मऊगंज जिला मुख्यालय स्थित शहीद केदारनाथ महाविद्यालय परिसर में रविवार सुबह उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब वहां तैनात एक चपरासी का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया. घटना की खबर फैलते ही कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान रामनिध साकेत निवासी हन्ना चौर, मऊगंज के रूप में हुई है. परिजनों ने मामले में सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार मृतक रामनिध साकेत कॉलेज में चपरासी के पद पर पदस्थ थे और बीती रात उनकी ड्यूटी नाइट शिफ्ट में थी. रात की ड्यूटी पर उनके साथ कॉलेज का एक और कर्मचारी भी तैनात था. सुबह जब कॉलेज परिसर में लोगों की नजर पेड़ से झूलते हुए शव पर पड़ी, तो हडक़ंप मच गया. आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक रामनिध के परिजन कॉलेज परिसर पहुंचे. परिजनों का आरोप है कि रामनिध की मृत्यु के पीछे कोई साजिश है और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया है. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की तह तक जाकर दोषियों को बेनकाब किया जाए और निष्पक्ष जांच हो. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है.

Next Post

ऊर्जा पांडे भारतीय खेल प्राधिकरण के पैनल में हुआ चयन

Sun Oct 11 , 2026
खंडवा। खंडवा जिले के लिए गौरव की बात है कि यहां की बेटी ऊर्जा पांडे ने अपनी उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है। भारतीय खेल प्राधिकरण के पैनल में अधिवक्ता के रूप में उनका चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से खंडवा में खुशी और गर्व का माहौल […]

You May Like

Play sound