ऊर्जा पांडे भारतीय खेल प्राधिकरण के पैनल में हुआ चयन

खंडवा। खंडवा जिले के लिए गौरव की बात है कि यहां की बेटी ऊर्जा पांडे ने अपनी उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है। भारतीय खेल प्राधिकरण के पैनल में अधिवक्ता के रूप में उनका चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से खंडवा में खुशी और गर्व का माहौल है।

खंडवा की बेटी की उपलब्धि से बढ़ा गौरव-समाजसेवी सुनील जैन ऊर्जा पांडे को बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई शुभकामना देते हुए बताया कि ऊर्जा पांडे भारतीय खेल प्राधिकरण के पैनल में चयन उनकी कानूनी पेशेवर यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस जिम्मेदारी के तहत वे खेल प्राधिकरण से जुड़े कानूनी मामलों में अपनी सेवाएं देंगी। ऊर्जा पांडे सुप्रीम कोर्ट के नामी-गिरामी वकीलों के साथ भी काम कर चुकी हैं, जिससे उनके कानूनी अनुभव और पेशेवर दक्षता का पता चलता है। उनके चयन से यह संदेश भी मिलता है कि खंडवा की प्रतिभाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं और जिले का गौरव बढ़ा रही हैं।

अमरेश पांडे की बेटी हैं ऊर्जा पांडे-ऊर्जा पांडे ठेकेदार अमरेश पांडे की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि को परिवार के साथ-साथ खंडवा के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है। किसी भी युवा के लिए अपने पेशेवर क्षेत्र में आगे बढऩा और महत्वपूर्ण संस्थान के पैनल में स्थान प्राप्त करना मेहनत, लगन और योग्यता की दिशा में एक अहम कदम है।

खंडवा की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं पहचान

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा की बेटियां शिक्षा, कानून, प्रशासन, खेल और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ रही हैं। ऊर्जा पांडे का चयन भी इसी दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनकी सफलता जिले के युवाओं, विशेषकर बेटियों को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढऩे और मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयां हासिल करने की प्रेरणा देती है।ऊर्जा पांडे की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों और जिलेवासियों में हर्ष का माहौल है। खंडवा की बेटी की इस सफलता ने एक बार फिर जिले को गर्व करने का अवसर दिया है।

Next Post

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना

Sun Oct 11 , 2026
रीवा,  शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की आज से शुरुआत हो गई है. नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है. रीवा के प्रसिद्ध रानी तालाब स्थित माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को […]

You May Like

Play sound