इस्लामाबाद, 21 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान में पूर्वी पंजाब प्रांत के राजमार्ग पर बुधवार तड़के एक यात्री बस के पलट जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।
एक बचाव अधिकारी ने मीडिया को यह जानकारी दी।
सरकारी आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के एक अधिकारी के अनुसार, यह दुर्घटना राजनपुर जिले में बंगला हिदायत के पास हुई, जहां दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची से पंजाब के डेरा गाजी खान जिले की ओर जा रही एक बस सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त वाहन से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया।
अधिकारी ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित शवों और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कंक्रीट के सड़क डिवाइडर के बारे में वाहन चालकों को सचेत करने के लिए चेतावनी संकेत या मार्किंग न लगाने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के वास्ते जांच शुरू कर दी है।
Next Post
राजस्थान की वृद्ध महिला का मंगलसूत्र उड़ाया
Wed Oct 21 , 2026
जबलपुर:खेरमाई मंदिर में दर्शन करने आई राजस्थान की एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र पार कर दिया गया। हनुमानताल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, लता सेन (62), निवासी काकरोली, जिला राजसमंद राजस्थान की दशहरा पर्व मनाने जबलपुर […]

You May Like
-
7 months ago
राशिफल-पंचांग : 08 अप्रैल 2026
-
7 months ago
संकट के समय संयम ही सबसे बड़ी ताकत
