बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा शुरू, कुलगुरु ने किया औचक निरीक्षण

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीए अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। जिसके पहले दिन कुलगुरु ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए प्राचार्य एवं शिक्षकों से परीक्षा से संबंधित विस्तृत चर्चा की। जानकारी के अनुसार कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा द्वारा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के हवाबाग महिला महाविद्यालय, शासकीय कन्या महाविद्यालय रांझी एवं शासकीय ओ.एफ.के. महाविद्यालय के परीक्षा केन्द्रों में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक द्वितीय पाली में प्रारंभ बी.ए. अंतिम वर्ष 2025 की परीक्षा के प्रश्न पत्र आधार पाठ्यक्रम (हिन्दी एवं अंग्रेजी) का औचक निरीक्षण किया गया।

कुलगुरु प्रो. वर्मा ने महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ. वीणा बाजपेई एवं डॉ. अशोक कुमार मराठे से विस्तृत चर्चा कर परीक्षा संचालन की जानकारी प्राप्त की। कुलगुरु ने उक्त सभी परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

Next Post

भडक़ाऊ पोस्ट और भडक़ाने वाले बख्शें नहीं जाएंगे

Wed Apr 16 , 2025
जबलपुर: साम्प्रदायिक भावना को भडक़ाने वाले बख्शें नहीं जाएंगे। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालो पर पैनी नजर रखी जाए। अगर कोई भडक़ाऊ पोस्ट करता है तो उसे तत्काल नोटिस दिया जाये, यदि साम्प्रदायिक भावना को भडक़ाने वाली पोस्ट है तो तत्काल वैधानिक कार्यवाही करें, जो भी कार्यवाही करें, उसमें निष्पक्षता एवं […]

You May Like