‘मैसा’ में तारक पोनप्पा की एंट्री, जन्मदिन पर सामने आया लुक

मुंबई, 08 जून (वार्ता)अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता तारक पोनप्पा के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया है।फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर तारक पोनप्पा का पोस्टर साझा करते हुए उनके किरदार ‘ईरा’ से दर्शकों को परिचित कराया। पोस्टर के साथ जारी संदेश में मेकर्स ने अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि दर्शक ‘मैसा’ में ‘ईरा’ के रूप में उनके उग्र और निर्दयी प्रदर्शन को देखने के लिए तैयार रहें।

‘मैसा’ वर्ष 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार की जा रही है। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभा रही हैं। निर्माताओं के अनुसार फिल्म में रश्मिका एक दमदार और साहसी किरदार में नजर आएंगी, जो उनके अब तक के ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व से काफी अलग होगा। अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन रविंद्र पुल्ले कर रहे हैं। आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘मैसा’ एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म अपने भव्य दृश्यों, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना के सशक्त अभिनय के लिए चर्चा में है। ‘मैसा’ वर्ष 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

.....

Next Post

रिलायंस इंफ्रा ने एआई कारोबार में रखा कदम, बनायी तीन नयी सहायक कंपनी

Mon Jun 8 , 2026
मुंबई, 08 जून (वार्ता) बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी रिलांयस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) कारोबार के क्षेत्र में कदम रखते हुए तीन नयी सहायक कंपनियां बनाने की सोमवार को घोषणा की। ये कंपनियां रिलायंस एआई वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस एआई एपेक्स प्राइवेट लिमिटेड और रिलायंस एआई वन प्राइवेट […]

You May Like