दमोह. शहर की अभिनव होम्स कॉलोनी में मंगलवार दोपहर सागर लोकायुक्त ने आरईएस के सब इंजीनियर को उसके किराए के मकान में 20000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. सब इंजीनियर राजन सिंह ठाकुर ने ग्राम पंचायत बारामासा के सरपंच लीला गौंड से निर्माण कार्यों के मूल्यांकन के एवज में 50000 की मांग की थी. मंगलवार को कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने सब इंजीनियर को 20000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.शिकायतकर्ता सरपंच लीला गौंड ने बताया की पंचायत में कुछ निर्माण कार्य हुए थे. जिसमें 3 लाख 70000 की पुलिया, चार लाख रुपए की सीसी रोड, 15 लाख रुपए का सामुदायिक भवन और 400000 की स्कूल की बाउंड्री वाल बनी थी. 2 साल से निर्माण कंप्लीट है, लेकिन सब इंजीनियर राजन इनका मूल्यांकन नहीं कर रहे थे. इसलिए भुगतान नहीं हो पा रहा था. मैने कई बार मिन्नते की, लेकिन सब इंजीनियर राजन रुपयों की मांग कर रहा था. लोकायुक्त में शिकायत करने से पहले मैने 10000 भी दिए थे, लेकिन सब इंजीनियर 50000 की मांग कर रहा था. इसके बाद 16 सितंबर को मैने सागर लोकायुक्त एसपी को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई.16 तारीख को ही शिकायत का सत्यापन किया गया और मंगलवार को सब इंजीनियर के घर 20000 की पहली किस्त देने की तारीख तय थी. इसलिए जैसे ही मैं रुपए लेकर पहुंचा और सब इंजीनियर ने रुपए लिए और टीम ने उसे दबोच लिया.लोकायुक्त टीम में शामिल टीआई कमल कुमार उईके व रंजीत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत वरमासा के सरपंच ने शिकायत की थी कि सभी इंजीनियर उनसे 50000 की मांग कर रहा है. शिकायत की पुष्टि करने के बाद टीम में प्रआ अजय क्षेत्रीय, आरक्षक संतोष, नीलेश, प्रदीप व राघवेंद्र ने कार्रवाई की और सब इंजीनियर को 50000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.आरोपी सब इंजीनियर राजन के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
