अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक ने नाबार्ड अध्यक्ष शाजी कृष्णन से की भेंट, सहकारिता के सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा

भोपाल। नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी कृष्णन से बुधवार भोपाल प्रवास पर आए. इस दौरान उनसे अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने मुलाकात की. उसके बाद मध्यप्रदेश में कृषि एवं ग्रामीण विकास की जनकल्याणकारी योजनाओं से नाबार्ड के अध्यक्ष को अवगत कराया. इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक सी सरस्वती, अपेक्स बैंक के उप महाप्रबंधक के टी सज्जन, ओएसडी अरविंद बौद्ध भी उपस्थित रहे. भेंट के दौरान श्री गुप्ता ने मध्यप्रदेश में पैक्स एवं सहकारी बैंकों के सुदृढ़ीकरण हेतु किये जा रहे कार्यों से नाबार्ड अध्यक्ष को अवगत कराते हुए, नाबार्ड से भी इस दिशा में योजनाएं बनाने का अनुरोध किया.

Next Post

पेंशन के लिए भटक रहे बुजुर्ग और दिव्यांग, केवाईसी पूर्ण होने के बाद भी 6 माह से भुगतान बकाया

Wed Apr 8 , 2026
भोपाल। नगर निगम भोपाल के माध्यम से विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत विधवा, विकलांग, निराश्रित, मंदबुद्धि, पति त्यागता महिलाओं, वृद्धजनों तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता के हितग्राहियों को दी जाने वाली राशि के भुगतान में देरी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले कई महीनों से पेंशनधारियों को समय […]

You May Like