हल्का कचूर पटवारी निलंबित

रीवा, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने पर वृत्त नौबस्ता के हल्का कचूर पटवारी नागेन्द्र प्रसाद मिश्रा को निलंबित करने आदेश दिए गए हैं. एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी ने तहसीलदार हुजूर ग्रामीण के प्रतिवेदन पर यह कार्रवाई की है. जारी आदेश के अनुसार पटवारी को उक्त लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे. समयावधि समाप्त होने के बाद भी संबंधित पटवारी द्वारा न तो कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया और न ही सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण में कोई रुचि दिखाई गई. वर्तमान में भी उनके हल्के अंतर्गत ग्रेडिंग माह में 6 शिकायतें एवं 50 दिवस से अधिक की 3 शिकायतें लंबित हैं. जिससे अनुभाग एवं तहसील की जिला स्तरीय ग्रेडिंग प्रभावित हो रही है. जिसके कारण मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत हल्का कचूर पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय न्यायालय तहसीलदार तहसील हुजूर ग्रामीण नियत किया गया है

Next Post

अपर कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की

Fri Sep 11 , 2026
रीवा, कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों की समीक्षा की. बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, जनजातीय कार्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग तथा श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई. अपर कलेक्टर ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का […]

You May Like

मनोरंजन