बालिका छात्रावास की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने एसपी काशवानी से की मुलाकात

विदिशा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका स्कूल छात्रावास पिपलधार ब्लॉक नटेरन की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय विदिशा में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान छात्राओं ने पुलिस कार्यप्रणाली एवं महिला सुरक्षा संबंधी जिज्ञासाएं साझा कीं, जिनका पुलिस अधीक्षक ने सरल भाषा में समाधान किया। उन्होंने बताया कि पुलिस सदैव समाज की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यरत रहती है और छात्राओं को कानून एवं अनुशासन के महत्व को जीवन में अपनाना चाहिए। महिला सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए श्री काशवानी ने छात्राओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930, डायल-112, 1090 महिला हेल्पलाइन अथवा निकटतम थाना से संपर्क करने की सलाह दी। उन्होंने आत्मरक्षा के महत्व, ऑनलाइन सुरक्षित व्यवहार, सतर्कता और निडर होकर अपनी समस्या बताने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि विदिशा पुलिस छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी परिस्थिति में तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने भी पुलिस अधीक्षक से संवाद करते हुए छात्राओं की सुरक्षा संबंधी सुझाव सांझा किए।

Next Post

दिगंबर जैन समाज में दस लक्षण पर्व का शुभारंभ

Fri Aug 29 , 2025
भोपाल। दिगंबर जैन समाज का दस लक्षण पर्व प्रारंभ हुआ। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में आना शुरू हो गया। चौक मंदिर में आचार्यिका श्री 105 सृष्टिभूषण माताजी के सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा और पूजन विधान संगीतमय रूप से संपन्न हुए। विशेष आकर्षण महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा एक […]

You May Like

Play sound