भोपाल। दिगंबर जैन समाज का दस लक्षण पर्व प्रारंभ हुआ। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में आना शुरू हो गया। चौक मंदिर में आचार्यिका श्री 105 सृष्टिभूषण माताजी के सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा और पूजन विधान संगीतमय रूप से संपन्न हुए। विशेष आकर्षण महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा एक समान परिधान में संस्कृत भाषा में तत्त्वार्थ सूत्र का उच्चारण रहा। माताजी ने प्रवचन में कहा कि पर्व का सार तभी है जब दस लक्षण हमारे जीवन में उतरें। आज उत्तम क्षमा का दिन है और क्षमा का भाव ही जीवन को श्रेष्ठ बनाता है। पंचायत कमेटी के मंत्री मनोज आर.एम. ने बताया कि सभी मंदिरों में विशेष सज्जा की गई है और बाहर से आए समाजबंधुओं के लिए शुद्ध भोजन व्यवस्था भी की गई है।
दिगंबर जैन समाज में दस लक्षण पर्व का शुभारंभ
