भोपाल:भैसाखेड़ी स्थित कृषि मंडी के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पेड़ से एक कार टकरा गई। जिससे कार में सवार चार युवकों में से 3 की मौके पर मौत हो गई जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है।पेड़ से टकराने के बाद कार के दो टुकड़े हो गए तथा वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
कार खजुरी तरफ से आ रही थी जो सड़क मार्ग से उतरकर पेड़ से जा टकराई।चारो युवक बैरागढ के रहने वाले बताए जा रहे है। मौके पर बैरागढ व खजुरी पुलिस ने पहुँच कर कार नम्बर व आईडी से युवकों का पता लगाया।
