हल्ला बोल: आदिवासियों के खिलाफ फर्जी मुकदमा वापस लेने कांग्रेस का तहसीलदार को ज्ञापन

उमरिया। आज जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेंलाल सिंह एवम जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष इंजी विजय कोल ने हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसडीओ कार्यलय पनपथा का घेराव कर गरीब आदिवासियों के ऊपर वनविभाग की कार्यवाही के खिलाफ एफआईआर वापस लेने महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार मानपुर को ज्ञापन सौंपा

आपको बता दे की बीते 28 अगस्त को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र के मझौली बीट के तीन अलग-अलग स्थान में कछ क्रमांक आर एफ 403 कछ क्रमांक 399 कछ क्रमांक 404 से 12 व्यक्तियों को पिहरी तोड़ने के आरोप में एसडीओ पनपथा भूरा गायकवाड़ ने जंगल में अवैध प्रवेश के साथ पिहरी उखाड़ने और वन्यप्राणियों का पीछा करने की धाराओं पर कार्यवाही की गई थी जिसके विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर गरीब आदिवासी भाईयो के ऊपर वन विभाग के द्वारा जबरन की गई एफआईआर को खात्मा लगाने प्रदर्शन किया

घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद गौतम ओंकार सिंह बबलू वीरेंद्र सिंह सेंगर मनोज सिंह राम गोपाल दहिया ज्ञान प्रकाश पटेल रोशनी सिंह अंजू सिंह मिथिलेश राय तिलकराज सिंह उमाशंकर पटेल जगजहिरसिंह विजय गौतम शिशुपाल यादव विजय द्विवेदी पंकज चतुर्वेदी रामनरेश सिंह रामायण तिवारी लालभवानी सिंह अयोध्या प्रजापति भोला पटेल रवि सेन अमित श्रीवास्तव रितिक पयाशी अंबुजसिंह पंकज गौतम गया पटेल पी डी प्रभाकर सीताराम चौधरी आदि हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

रायसेन के विकास को लेकर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मांग पत्र सौंपा

Wed Sep 3 , 2025
रायसेन।विधायक प्रतिनिधि जमना सेन एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरीय निकाय एवं प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से की मुलाकात। इस अवसर पर उन्होंने नगर पालिका के नवीन कार्यालय भवन के लोकार्पण के लिए समय प्रदान करने का आग्रह किया। साथ ही रायसेन नगरीय क्षेत्र के बहुआयामी विकास को लेकर […]

You May Like