मीरा एंड्रीवा ने ‘मैं स्वयं को धन्यवाद देना चाहूंग” वाली स्वेटशर्ट पहनी

एडिलेड, 17 जनवरी (वार्ता) रूस की मीरा एंड्रीवा ने एडिलेड इंटरनेशनल में महिला एकल का खिताब जीतने के बाद एक स्वेटशर्ट पहनी थी जिस पर उनका सिग्नेचर विनिंग कैचफ्रेज लिखा था, “मैं स्वयं को धन्यवाद देना चाहूंगी।”

फाइनल में शनिवार को विक्टोरिया म्बोको को हराने के बाद एंड्रीवा ने सीधे तौर पर स्वेटशर्ट के बारे में कुछ नहीं कहा। 2026 सीजन का अपना पहला खिताब जीतने के तुरंत बाद एंड्रीवा ने अपने विरोधी, टूर्नामेंट के स्टाफ, स्पॉन्सर और फिजियो को धन्यवाद देने के बाद कहा, “मुझे लगता है कि मेरी टीम का नंबर इसके बाद आता है। लेकिन मुझे सच में लगता है कि यह सब मैंने ही किया है। मुझे नहीं पता कि मैं क्या कह सकती हूं। मैंने बहुत अभ्यास किया, मैंने काम किया है, पसीना बहाया है और सच कहूं तो मुझे यह भी नहीं पता कि आप लोग यहां क्यों हैं।”

18 साल की खिलाड़ी ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में इस कैचफ्रेज की शुरुआत के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, “खैर, यह तब शुरू हुआ जब मैंने पहली बार वह वाक्य कहा था। यह तब की बात है जब मैंने रोमानिया के इयासी में अपना पहला टूर्नामेंट जीता था, 250 डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट। तब से, जब भी मैं जीतती हूं और मुझे स्पीच देने का मौका मिलता है, जब भी मुझे जीतने के बाद कोर्ट पर कुछ कहने का मौका मिलता है, तो मैं हमेशा खुद को धन्यवाद देती हूं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन यह मेरी अपनी बात नहीं है। मैंने इसे स्नूप डॉग से चुराया है। क्योंकि मैंने उसे किसी इंटरव्यू में यह कहते हुए देखा था, ‘मैं खुद को धन्यवाद देना चाहता हूं।’ और फिर बैकग्राउंड में उसका गाना बज रहा था। मैंने इसे उससे चुराया है।”

 

 

 

Next Post

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक आईसीएसआई के सदस्यों को देगा विशेष बैंकिंग सुविधा

Sat Jan 17 , 2026
मुंबई, 17 जनवरी (वार्ता) देश के सबसे बड़े लघु वित्त बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भारतीय कंपनी सेक्रेटरी संस्थान (आईसीएसआई) के सदस्यों के लिए विशेष बैंकिंग सुविधाओं की घोषणा की है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बताया कि इसके लिए उसने संस्थान के साथ शनिवार को एक समझौता ज्ञापन […]

You May Like