प्रदेश भर के 115 नन्हे तीरंदाजों ने दिखाया दमखम, 48 का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

सिंगरौली। मध्यप्रदेश अमेच्योर तीरंदाजी संघ के निर्देशन में सिंगरौली जिला तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित 16वीं मिनी एवं किड्स तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 का आज दिन सोमवार को बैढ़न स्थित राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में समापन हुआ।

दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-13 और अंडर-15 आयु वर्ग की बालक एवं बालिका श्रेणियों में प्रदेशभर से आए 115 प्रतिभागी बच्चों ने उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी तीरंदाजी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर चयन समिति द्वारा कुल 48 प्रतिभागियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया, जिसमें सर्वाधिक 19 प्रतिभागी सिंगरौली जिले से चयनित हुए। चयनित सभी खिलाड़ी आगामी दिनों में आंध्रप्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव कृतदेव वैश्य एवं कोच इंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता म.प्र. अमेच्योर तीरंदाजी संघ के मार्गदर्शन एवं स्थानीय सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों के साथ-साथ जिन प्रतिभागियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन नहीं हो सका, उन्होंने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इनमें राजविका सिंह, हिमांशु, अयान, ज्योत्सना, आरव दुबे, विक्रम सिंह सहित अन्य बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता सिंगरौली सहित पूरे प्रदेश में तीरंदाजी खेल को नई दिशा देगी और भविष्य में और अधिक खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे।

नौनिहालों ने तीरंदाजी का दिखाया हूनर

दो दिवसीय उक्त प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों में अंडर-10 आयु वर्ग से धु्रव शर्मा, एहित ओडियन, प्रतिष्ठका साकेत, सारा, मानवी और अभय वैश्य शामिल हैं। अंडर-13 आयु वर्ग में अथर्व सिंह, आदित्य सिंह, लक्ष्य बंसल, भार्गव भारती, भाव्या सिंह, आन्या दुबे और धु्रव अग्निहोत्री का चयन हुआ है। वहीं अंडर-15 आयु वर्ग से एंजेल विनीश, प्रतिभा साकेत, आयुष प्रताप सिंह, अमय अग्रवाल, भाव्या जायसवाल और आयुष वैश्य ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर के लिए स्थान सुनिश्चित किया।

Next Post

मक्सी रोड बन रहा फोरलेन, 37 करोड़ की लागत से बनेगा नया ब्रिज

Mon Jan 12 , 2026
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिस फ्रीगंज ओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया था, उसका निर्माण सेतु विकास निगम ने प्रारंभ कर दिया है। साइड रिक्त किए जाने का काम तेजी से चल रहा है वही निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। अब सेतु विकास निगम एक और […]

You May Like