कॉलेज छात्रा पर चाकू से हमला, पुलिस ने दिखाई गंभीरता

दमोह। कमला नेहरू महिला महाविद्यालय की दो छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना ने शहर को दहला दिया। आरोपी ने एक छात्रा के गले पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं फाइनल ईयर की हैं और जबेरा थाना क्षेत्र की निवासी हैं। घटना उत्कृष्ट विद्यालय के पास की है। घायल छात्रा को तत्काल दमोह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले की गंभीरता देखते हुए सीएसपी एच.आर. पांडे और टीआई मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्राओं से जानकारी लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

निगम आयुक्त ने अफसरों को दिए निर्देश, हर बुधवार होगी विभागीय समीक्षा

Thu Sep 11 , 2025
सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अब हर बुधवार को राजस्व, निर्माण और स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में उन्होंने लंबित पीएम आवास डीपीआर को जल्द निपटाने के […]

You May Like