जियावन पुलिस ने पकड़ा अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर

सिंगरौली: जियावन पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर जप्त किया। थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस पहुंचते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

वाहन को जब्त कर चालक एवं मालिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 317(5) और 4/21 खान-खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में एसडीओपी गायत्री तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी सहित सउनि मोहनलाल प्रजापति, आरक्षक रूपेश और दिनेश कुमार की भूमिका रही।

Next Post

पाकिस्तान भारत की चुनौती के लिए तैयार है : हेसन

Fri Sep 12 , 2025
दुबई, 12 सितम्बर (वार्ता) क्रिकेट में, भारत बनाम पाकिस्तान से बड़ा कोई मुकाबला नहीं है। कोई भी मुकाबला ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित नहीं करता, कोई भी ज्यादा चर्चा पैदा नहीं करता और कोई भी ज्यादा गहरी भावनाओं को नहीं जगाता। इसलिए ओमान के खिलाफ एशिया कप के अपने पहले […]

You May Like