बरगी डैम क्रूज़ हादसे में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

जबलपुर: वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई जबलपुर ग्रामीण द्वारा कुछ दिन पूर्व वरगी डेम क्रूज हादसे में सवार 13 लोगों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर जिला इकाई कार्यालय पनागर में दिवंगत आत्माओ को श्रदांजलि दी एवम मौन रहकर शोक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाज सेवी एवं वैश्य समाज के संरक्षक नरेंद्र सराफ छुट्टन भैया एवं जिला अध्यक्ष वैश्य समाज महासम्मेलन विमल जैन के अलावा अनेक वैश्य बंधुओ ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टर रविंद्र नायक संतोष जैन तहसील इकाई के अध्यक्ष योगेश केसरवानी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष, अशोक सोनी अध्यक्ष नगर इकाई, ऋषभ जैन, सोनू अध्यक्ष युवा इकाई, मनोज राजीव चौधरी अंकित जैन, श्रीजैन प्रबंधकारनी सभा के सदस्य रजनीश चौधरी, संजय चौधरी राजू खजांची डॉ उपदेश अजय जी राजकुमार वर्मा प्रवीण कुमार अनिलजी जिनेश खजांची राजकुमार सोनी शारदा केशरवानी मुकेश केशरवानी प्रवीण साहू महिला इकाई से नीलू केसरवानी रजनी सराफ़ प्रतीक ईलू जैन किशन सोनी राजू खजांची साज लशगरी के साथ-साथ अनेक वैश्य बंधु भी की उपस्थित थे।

Next Post

मातृ दिवस पर मातृ शक्तियों का हुआ सम्मान

Mon May 11 , 2026
जबलपुर: माँ सेवा, ममता , त्याग और सदभावना जैसे उच्च गुणों की सजीव प्रतिमा है। वर्तमान दौर में उसके जीवन को ध्यान , साधना और आध्यात्म का सम्बल दे कर विकसित और परिष्कृत कर दिया जाए तो उसके स्नेह और सानिध्य से और भी अधिक संस्कारवान, चरित्रवान समाज के सम्बल […]

You May Like