ओवरलोडिंग वाहन हादसे का शिकार, चार घायल

ग्वालियर: एक ओवरलोडिंग वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया।वाहन चालक की लापरवाही से लोडिंग वाहन पलट गया। भितरवार के सहारन गुरुद्वारे के पास यह सड़क हादसा हुआ। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पिंकी पुत्र रमेश जाटव, उम्र 32 वर्ष, निवासी इंदरगढ़, असलम खान पुत्र अख्तर खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी पिछोर, नीरज पुत्र मातादीन ओझा, उम्र 31 वर्ष, निवासी भौंती ढाला, रोहित जाटव, उम्र 25 वर्ष, निवासी इंदरगढ़ घायल हुए हैं। ड्यूटी डॉक्टर ने घायलों का प्रथम उपचार कर उन्हें ग्वालियर रैफर किया है। उधर सड़क हादसे की विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी है।

Next Post

समस्त त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की समझाईश

Sun Oct 11 , 2026
आष्टा। थाना परिसर में आगामी त्यौहार नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में एसडीएम महेंद्र किरार, एसडीओपी दामोदर गुप्ता, तहसीलदार रामलाल पगारे एवं नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित क्षेत्र के वरिष्ठ […]

You May Like

Play sound