समस्त त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की समझाईश

आष्टा। थाना परिसर में आगामी त्यौहार नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में एसडीएम महेंद्र किरार, एसडीओपी दामोदर गुप्ता, तहसीलदार रामलाल पगारे एवं नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे. बैठक में आगामी त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखने तथा त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही, त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई. बैठक मेंअपील की गई कि वे त्यौहारों को आपसी प्रेम, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं .

 

 

Next Post

फूलबाग मैदान में श्रीरामलीला समारोह का शुभारंभ

Sun Oct 11 , 2026
ग्वालियर: श्रीरामलीला समारोह समिति द्वारा फूलबाग मैदान में श्रीरामलीला का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया गया। इस अवसर पर बैण्ड ने मधुर भजनों से लोगों का मन मोह लिया। आतिशबाजी भी की गई। मुख्यातिथि नारायण सिंह ने कहा कि रामलीला […]

You May Like

Play sound