जबलपुर: शहपुरा पुलिस ने नटवारा में दबिश देकर बदमाश को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। टीआई प्रवीण धुर्वे ने बताया कि ग्राम नटवारा में अवैध हथियार बेचने की फिराक में खड़े प्रशांत झारिया 19 वर्ष निवासी नटवारा को घेराबंदी कर दबोचा गया।
तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल, एक कारतूस रखे मिला। जिसे जप्त करते हुये आरोपी प्रशांत झारिया के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये देशी पिस्टल व कारतूस कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
