भीषण गर्मी के चलते कक्षा आठवीं तक सभी विद्यालय 12 बजे के बाद नहीं

भोपाल, 09 अप्रैल (वार्ता) भोपाल जिले में भीषण गर्मी और तापमान में हो रही वृद्धि के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यालय दिन में 12 बजे के बाद नहीं लगाने के निर्देश आज जारी किए।
भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भोपाल जिले में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं दिन में 12 बजे के बाद नहीं लग सकेंगी। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
भोपाल में दिन का तापमान अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही 40 डिग्री को पार कर गया है। अब यह तापमान बढ़कर 42 डिग्री के पास पहुंच गया है, जो सामान्य से तीन चार डिग्री अधिक बताया गया है। इसी तरह प्रदेश के अन्य हिस्सों में तेज गर्मी का दौर प्रारंभ हो गया। सबसे अधिक राज्य का उत्तरी हिस्सा तप रहा है। वहां पर दिन का तापमान 43 डिग्री के आसपास तक दर्ज किया जा रहा है।

Next Post

कांग्रेस अधिवेशन में सबको न्याय देने वाला ‘न्यायपथ प्रस्ताव’ ध्वनिमत से पारित

Wed Apr 9 , 2025
अहमदाबाद, 09 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अधिवेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से लिए जनप्रतिनिधियों ने पार्टी के न्यायपथ प्रस्ताव को व्यापक चर्चा के बाद बुधवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। न्यायपथ प्रस्ताव कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने रखा तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने इसका […]

You May Like