कोल्हूडीह सनसनीखेज चोरी कांड का वांछित आरोपी अलीराजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

सीधी। थाना कमर्जी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए कोल्हूडीह सनसनीखेज चोरी कांड के वांछित आरोपी गणेश उर्फ गणेशिया को अलीराजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करते हुए चोरी की नगदी जप्त की है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कमर्जी उनि सुधाकर सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना कमर्जी पुलिस द्वारा अंतरजिला चोरी गिरोह के फरार आरोपी को अलीराजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस के अनुसार दिनांक 01 मार्च 2026 को फरियादी रोशन सिंह चौहान निवासी ग्राम कोल्हूडीह द्वारा थाना कमर्जी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके पैतृक मकान का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं 23 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए गए हैं। फरियादी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के अवलोकन में दिनांक 23 फरवरी 2026 की देर रात अर्टिगा कार से आए बदमाशों द्वारा चोरी की घटना कारित करना पाया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कमर्जी में अपराध क्रमांक 72/26, धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कमर्जी पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर अपराध में प्रयुक्त अर्टिगा कार क्रमांक एमपी 13 एएफ 4720 तथा धार जिले के चोरी गिरोह की पहचान की गई।

चार आरोपी पहले चुके थे गिरफ्तार-

प्रकरण में पूर्व में आरोपी दिनेश मण्डलोई, अदन अलावा, अरल पारधी एवं परम सिंह को गिरफ्तार कर चोरी का माल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया जा चुका है। विवेचना के दौरान फरार आरोपी गणेश उर्फ गणेशिया उर्फ गन सिंह पिता मंगू सिंह, निवासी कांठी, थाना टांडा, जिला धार के जिला जेल अलीराजपुर में निरुद्ध होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार करने हेतु न्यायालय चुरहट से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया गया। थाना कमर्जी पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अलीराजपुर जेल से लाकर दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी के हिस्से की नगदी रकम जप्त की गई। गिरफ्तारी एवं पूछताछ उपरांत आरोपी गणेश उर्फ गणेशिया को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल सीधी में निरुद्ध कराया गया है। प्रकरण के शेष फरार सह-आरोपियों एवं चोरी के माल के खरीदारों के संबंध में धारा 193(9) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत विवेचना जारी है।

कार्रवाई में भूमिका –

उक्त अंतरजिला चोरी प्रकरण के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी एवं संपूर्ण वैधानिक कार्रवाई में थाना प्रभारी कमर्जी उनि. सुधाकर सिंह परिहार, सउनि. केशरी पाण्डेय, सउनि. गोविन्दलाल साकेत, प्रआर. दयानन्द रावत, आरक्षक अनिल सिंह, धीरशाह एवं गठित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

15 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर 9 लाख ठगे, मुम्बई का जालसाज गिरफ्तार

Tue Oct 6 , 2026
जबलपुर। कम ब्याज पर 15 करोड़ का लोन दिलाने के एवज में स्टाम्प ड्यूटी के लिए 15 लाख रूपये की मांग कर 9 लाख रूपये हड़पने वाले मुम्बई के जालसाज को मदनमहल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में […]

You May Like